Show notes
गुड़...नाम सुनकर ही मुंह मे पानी आ जाता है । लेकिन विडम्बना देखिए साहब ..भले ही गुड़ हमे मीठा स्वाद देता लेकिन उसके बनाने वालों की ज़िंदगी में मानो कड़वाहट ने अपना बसेरा कर लिया हो । करेली...गुड़ की मंडी के रूप में मशहूर है । यहां के गुड़ का स्वाद देश के कोने कोने में अपनी मिठास घोलता है । यही वो समय है जब गुड़ बनाने वाली भट्टियां में सक्रियता बढ़ जाती है ।लेकिन इस बार माहौल अलग है । बहुतेरी भट्टियां बंद हैं तो संचालक परेशान । जिन भट्टियों में गुड़ निर्माण ज़ारी है...वहां यह कहना मुश्किल है कि और कितने दिनों तक काम चालू रहेगा ।

