Saccha Jeevan
Saccha Jeevan
eternal life tv
चंगा करने की सामर्थ।
3 minutes Posted May 25, 2020 at 5:10 am.
0:00
3:45
Download MP3
Show notes
चंगा करने की सामर्थ। तब पतरस ने कहा , चाँदी और सोना तो मेरे पास नहीं , परन्तु जो मेरे पास है वह तुझे देता हूँ : यीशु मसीह नासरी के नाम में चल फिर ( प्रेरितो के काम ३ ; ६ ) । मसीही बीमार नही है , जो चंगा होने की इच्छा कर रहा है । दुःखद , किंतु बहुतो की यही समझ रही है । नये जन्मे होकर , आपके पास परमेश्वर का " अविनाशी " जीवन है । जैसा यीशु ने कहा , मसीही के पास चंगा करने की सामर्थ है ; वह परमेश्वर के द्वारा चंगाई को विश्व तक ले जाने के लिए बुलाया गया है । वचनो का अध्ययन कीजिए और आप देखेंगे कि यीशु ने यही किया ; बाइबल कहती है वह भलाई करता फिरा और उन सबको चंगा करता फिरा जो शैतान के सताए हुए थे ( प्रेरितो के काम १०;३८ ) । प्रेरितो ने भी यही किया ; उन्होंने बीमारो को चंगाई दी । उदाहरण के लिए, प्रेरितो के काम के तीसरे अध्याय में पतरस और यूहन्ना के विषय में हमने पढ़ा , कि मंदिर में जाते समय वे एक पंगु भिखारी की ओर आकर्षित हो गए, जो कि मंदिर के द्वार पर बैठा था। और मंदिर में आने जाने वाले हर व्यक्ति से भीख मांग रहा था । पतरस का प्रत्त्युतर बहुत ही उत्साहजनक था ; उसने कहा , “ ... चाँदी और सोना तो मेरे पास नहीं , परन्तु जो मेरे पास है वह तुझे देता हूँ : यीशु मसीह नासरी के नाम में चल फिर । " और उसने उसका दाहिना हाथ पकड़कर उसे उठाया ; और तुरन्त उसके पाँवों और टखनों में बल आ गया ” ( प्रेरितो के काम ३ ; ६-७ ) । ध्यान दीजिए कि पतरस को उसको जो देना था वह “ प्रार्थना " या प्रार्थना करने की सामर्थ नही थी । यहीं पर कुछ मसीहो से चूक हो जाती है ; उन्हें लगता है कि परमेश्वर ने हमे “ बीमारी के लिए प्रार्थना करने का अधिकार दिया है " ; नही ! उसने हमे बीमारो को चंगा करने का अधिकार दिया है । मत्ती १० ; १ को पढ़िए , यह कहता है , " फिर उसने ( यीशु ) अपने बारह चेलों को पास बुलाकर , उन्हें अशुध्द आत्माओं पर अधिकार दिया , कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें " । परमेश्वर ने हमे सब प्रकार की बीमारियों और रोगो को चंगा करने का अधिकार दिया है ; ना कि कुछ वरन सब । इसलिए इससे अंतर नही पडता है कि बीमारी क्या है ; आपके पास इसको चंगा करने की सामर्थ है । यीशु ने मरकुस १६ ; १७-१८ में कहा , " और विश्वास करनेवालों में ये चिह्न होंगे कि वे मेरे नाम में दुष्टात्माओं को निकालेंगे , नई नई भाषा बोलेंगे , साँपों को उठा लेंगे , और यदि वे मृत वस्तु भी पी जाएँ तौभी उनकी कुछ हानि न होगी ; वे बीमारों पर हाथ रखेंगे , और वे चंगे हो जाएँगे " । जो आपके पास है उसको इस्तेमाल कीजिए । शैतान को अपने और अपने प्रियजनो के जीवनो में बीमारी का तांडव मत करने दीजिए । आप एक चंगा करनेवाले है , इस चेतना में चलिए । आप मेरे साथ प्रार्थना कर सकते है। प्यारे स्वर्गीय पिता , मैं आपका धन्यवाद देता हूँ उस महिमा और अनुग्रह के लिए जो मेरे अंदर चंगा करने के लिए काम कर रही है । मैं मुझमें आपके दैविय जीवन को स्वीकारता हूँ जो बीमारी , रोग और दुर्बलता को भगाती है , यीशु के नाम में । आमीन ।