Quora हिन्दी रेडियो
Quora हिन्दी रेडियो
Quora
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनिता मीणा जी के साथ महिला सुरक्षा पर बातचीत
35 minutes Posted Oct 19, 2020 at 2:55 am.
0:00
35:18
Download MP3
Show notes

आज के दिन हमारे साथ है, सुनिता मीणा जी जो की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड की नोडल अधिकारी भी है। पुलिस सेवा में आते ही इनका झुझारू व्यक्तित्व इनकी कार्यशैली में दिखाई दिया। अपने कार्यकाल में कई बड़े मामले सुलझाने में कामयाब रही। अपराध नियंत्रण के साथ इन्होंने पुलिस में नवाचार व सामाजिक सरोकार को भी बख़ूबी निभाया है। हमने इनके साथ Quora हिन्दी रेडियो का पाँचवा एपिसोड रिकोर्ड किया है।

यह एपिसोड उन सभी को सुनना चाहिए जो यह कहते है की अपराध रोज़ बढ़ रहे है मगर पुलिस कुछ नही कर रही है।

अपराध बढ़ रहे है मगर उनकी रिपोर्टिंग नही हो रही है। अगर आप अपने आस पास कुछ भी ग़लत होते हुए देखें तो उसकी रिपोर्ट ज़रूर करवाएँ। हमने सुनिता जी से महिला सुरक्षा के बारे में काफ़ी बात की और उन्होंने ना सिर्फ़ हमारी हौसला हफ़ज़ाई की बल्कि महिला गश्ती दल की पूरी जानकारी भी दी। इस एपिसोड में एक लड़की को अपनी सुरक्षा के प्रति क्या क़दम उठाने चाहिए, इन सभी की जानकारी है। उसके अलावा सुनिता जी ने यह भी बताया की हर लड़की को 100 नम्बर पर फ़ोन कर अपने शहर या क़स्बे का महिला हेल्प लाइन नम्बर जाने और उसे मोबाइल में सुरक्षित करें। इस एपिसोड में और भी बहुत सी जानकारियाँ है। इसे ज़रूर सुने और शेयर करें जिससे यह हर एक महिला तक पहुँच पाएँ।