Quora हिन्दी रेडियो
Quora हिन्दी रेडियो
Quora
COVID के समय में बच्चों का स्वास्थ्य - डॉक्टर महेश सुलक्षणे के साथ
39 minutes Posted Jul 2, 2020 at 11:24 am.
0:00
39:29
Download MP3
Show notes

कोविड-19 के साथ जीना जैसे एक नया सामान्य जीवन सा हो गया है। ऐसे कठिन समय में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत से माता-पिता चिंतित हैं। इसीलिए Quora हिन्दी ने डॉक्टर महेश सुलक्षणे से अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय हमारे सवालों के जवाब देने के लिए निकालने का आग्रह किया। और उन्होंने इस कड़ी को अमूल्य जवाबों से भर दिया। हम उनके आभारी है। 

डॉक्टर महेश सुलक्षणे पुणे में एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं और उन्हें इस क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव है। वे अपने बाल चिकित्सा केंद्र और सर्जिकल क्लिनिक में अभ्यास करते हैं। उन्होंने 2003 में सेठ जी एस मेडिकल कॉलेज मुंबई से एमबीबीएस, एमडी- रूबी हॉल क्लिनिक, 2007 में पुणे से बाल चिकित्सा और 2014 में एनएनआई से न्यूट्रिशन और बाल स्वास्थ्य में हेल्थ सर्टिफिकेशन पूरा किया।

इस कड़ी में डॉक्टर महेश ने "COVID के समय में बच्चों का स्वास्थ्य बनाए रखने" से जुड़े सवालो के बहुत ही अच्छे जवाब दियें है।