Prime Time with Ravish
Prime Time with Ravish
NDTV
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सिद्दीक कप्पन को मिली जमानत कहीं से भी राहत की खबर नहीं है
37 minutes Posted Sep 9, 2022 at 3:30 pm.
0:00
37:47
Download MP3
Show notes
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दिक कप्पन को शर्तों के साथ ज़मानत देने का फैसला किया है. चीफ जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस S रवींद्र भट्ट और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच में आज कप्पन की ज़मानत को लेकर सुनवाई हो रही थी. आज भी कपिल सिब्बल ने वकील होने की भूमिका निभाई है, तीस्ता सीतलवाड़ के ज़मानत के मामले भी कपिल सिब्बल ने बहस की थी.  सिद्दिक कप्पन 5 अक्तूबर 2020 में गिरफ्तार किए गए थे जब यूपी के हाथरस में अनुसूचित जाति की एक पीड़िता की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. सिद्दिक कप्पन के साथ अतीक उर्र रहमान, मसूद अहमद और आलम को भी गिरफ्तार किया गया था. कप्पन के खिलाफ UAPA Act के तहत मामला दर्ज किया गया था.