Show notes
सुप्रीम कोर्ट में आज तीस्ता सीतलवाड़ के मामले में गुजरात सरकार से जवाब देते नहीं बना. तीस्ता की ज़मानत का विरोध कर रही गुजरात सरकार हर सवाल पर बिखरती नजर आई. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यू यू ललित ने कहा कि क्या हम आंखें बंद कर लें? सुप्रीम कोर्ट की बेंच की तरफ से जिस तरह से सवाल उठ रहे थे, उससे साफ हो रहा था कि तीस्ता के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ है, वह कानून की तमाम हदों को तोड़ कर किया गया है.



