Show notes
आप चाहे तो एक काम कर सकते हैं. एक सूची बना सकते हैं कि आप किस-किस को मसीहा मानते हैं . देखिए की उस सूची में एलन मस्क भी हैं या नहीं . आजकल के मसीहाओं की ये खूबी है. वो यह भी बताने लगे हैं कि कब होमवर्क करना है, कब पुरानी किताबों को दान में देना है, फेंकना नहीं है. गर्मी की छुट्टी के फोटो खींच कर कहां भेजना है, ये सारी बातें आपको खुद से कभी ध्यान में नहीं आ सकती हैं. इसलिए ये सब बताने के लिए समाज में कई लेवल पर मसीहा एक्टिव हो गए हैं.



