प्राइम चर्चा (Prime Charcha)
प्राइम चर्चा (Prime Charcha)
HW News
Maharashtra Politics में भूचाल लाने की फिराक में Ajit Pawar, Shinde को खुर्सी से हटाने की तयारी?
19 minutes Posted Apr 19, 2023 at 11:06 am.
0:00
19:08
Download MP3
Show notes

अजित पवार ने बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कहा है कि, 'मैं पहले भी एनसीपी के साथ था और हमेशा रहूंगा।' वहीं इससे पहले चाचा शरद पवार ने भी अजित के बीजेपी में जाने की खबरों को बेबुनियाद बताया था। इसके साथ ही महाराष्ट्र एनसीपी चीफ जयंत पाटिल ने कहा था कि ऐसा केवल अजित पवार और उनके परिवार को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है। महाराष्ट्र में विधायकों की सदस्यता को लेकर सुप्रीम फैसले से पहले ही जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने विधायकों की सदस्यता को लेकर सवाल खड़ा करते हुए इसको लेकर याचिका दायर की थी।