पद्य सागर Padya Sagar
पद्य सागर Padya Sagar
Sanskar Garg
May 26, 2020 · 3 min

पद्य सागर || भाग 6

MP3

Poetry Podcast Series

काव्य रचना - सूना घर

लेखक - दुष्यंत कुमार

दुष्यंत कुमार त्यागी उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले थे। स्वभाव से मनमौजी दुष्यंत ने अपनी प्रारंभ लेखन की शुरुआत परदेशी के नाम से की थी। समकालीन में आम लोगों के लिए जहां मुक्तिबोध और अज्ञेय की रचनाओं को समझना मुश्किल हो रहा था। तो उनके लिए बचे तो नागाअर्जुन और धूमिल ही। इसी समय दुष्यंत ने युवा अवस्था में ही अपनी ख्याति अर्जित की। अपनी आक्रोशित और सहज भाषा से उन्होंने उस समय हो रहे आंदोलनों को नया रूप दिया। सरकारी नौकरी में होते हुए भी उन्होंने अनेकों बार सरकार और इंदिरा जी पर तीर चलाए। जिसके लिए उन्हें कई बार तलब भी करा गया। दुष्यंत जी के नाम पर ही दुष्यंत कुमार सम्मान भी प्रारंभ किया गया। उनकी प्रमुख कृतियां है - सूर्य का स्वागत, आवाज़ों के घेरे, जलते हुए वसंत, साए में धूप।

This podcast uses Anchor (from Spotify) for stats, tracking, and dynamic audio. What this means Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.