पद्य सागर Padya Sagar
पद्य सागर Padya Sagar
Sanskar Garg
May 22, 2020 · 4 min

पद्य सागर || भाग 2

MP3

पद्य सागर || भाग 2

A Poetry Podcast Series

.
काव्य रचना- मधुशाला
लेखक - हरिवंश राय बच्चन
.
मधुशाला उन रचनाओं में से है जो निर्विवाद रूप से हिन्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय काव्य कृति रही है। लोकप्रियता के साथ ही ये काव्य साहित्यिक मूल्यों की रक्षा, एवं प्रतीकों का भंडार लिए हुए है। यह ऐसी सृजनात्मक ऊर्जा है जो इतनी लंबी अवधि तक अपने पाठकों तथा जन समुदायों को अभिभूत किए हुए है। इस कविता का रचनाकाल 1933-34 का बताया जाता रहा है। मधुकाव्य एक ऐसी काव्यकृति है जिसमें धार्मिक संकीर्णता, साम्प्रदायिकता, जात-पात, छुआ छूत जैसी सामाजिक समस्याओं के गीतात्मक समाधान कवि ने बताए है। इसके साथ ही बच्चन जी। ने व्यक्ति मन की ऐसी अभिलाषाओं को भी शब्द में ढाला है जो पढ़ने वालो को पूर्ण निजी लगती है। काव्यात्मक उत्कर्ष की दृष्टि से इस गीत को बच्चन जी के श्रेष्ठतम गीतों में रखा जाता है। 135 रूबाइयों में से प्रासंगिक कुछ 9 रूबाइयां आज मैंने आपको सुनाई है।
.
आपकी प्रतिक्रिया का हार्दिक धन्यवाद।

This podcast uses Anchor (from Spotify) for stats, tracking, and dynamic audio. What this means Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.