मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan
मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan
मार्ग सत्य जीवन
Jul 28, 2023 · 3 min

हमें पवित्रता के लिए कैसे संघर्ष करना है।

MP3
सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो, और उस पवित्रता के खोजी बनो, जिसके बिना प्रभु को कोई भी नहीं देख पाएगा। (इब्रानियों 12:14)
एक ऐसी व्यावहारिक पवित्रता है जिसके बिना हम प्रभु को नहीं देखेंगे। बहुत से लोग ऐसे जीते हैं मानो कि यह बात सत्य ही नहीं है।
स्वयं को ख्रीष्टीय कहने वाले ऐसे लोग भी हैं जो इतना अपवित्र जीवन जीते हैं कि वे यीशु के भयानक शब्दों को सुनेंगे, “मैंने तुम को कभी नहीं जाना; हे कुकर्मियो, मुझ से दूर हटो” (मत्ती
इसलिए, एक ऐसी पवित्रता है जिसके बिना कोई भी प्रभु को नहीं देखेगा। और भविष्य-के-अनुग्रह पर विश्वास के द्वारा पवित्रता के लिए संघर्ष करना सीखना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
पवित्रता की खोज करने का एक और मार्ग भी है जो स्वयं को हानि पहुँचाता है और मृत्यु की ओर ले जाता है। पौलुस हमें चेतावनी देता है कि हम परमेश्वर की सेवा उसके समर्थकारी अनुग्रह को छोड़कर किसी और रीति से न करें। “मनुष्य के हाथों से [परमेश्वर] की सेवा-टहल [नहीं] होती है, मानो कि उसे किसी बात की आवश्यकता हो, क्योंकि वह स्वयं सब को जीवन, श्वास और सब कुछ प्रदान करता है” (प्रेरितों के काम
पतरस परमेश्वर की ऐसी आत्मनिर्भर सेवा के स्थान पर एक सही रीति से सेवा करने का विकल्प देता है, “जो सेवा करे, उस सामर्थ्य से करे जो परमेश्वर देता है, जिस से सब बातों में यीशु ख्रीष्ट के द्वारा परमेश्वर की महिमा हो” (1 पतरस
परमेश्वर द्वारा हमारे लिए ठहराए गए “हर भले कार्य” को करने के लिए हमें सशक्त बनाने हेतु पल-पल अनुग्रह आता है। “परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है, जिससे कि तुम सदैव सब बातों में परिपूर्ण रहो, और हर भले कार्य के लिए तुम्हारे पास भरपूरी से हो” (2 कुरिन्थियों
भले कार्यों को करने के लिए संघर्ष भविष्य-के-अनुग्रह की प्रतिज्ञाओं पर विश्वास करने का संघर्ष है।

This podcast uses Anchor (from Spotify) for stats, tracking, and dynamic audio. What this means Timestamps may be slightly off because ads are inserted dynamically. Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.