मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan
मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan
मार्ग सत्य जीवन
Dec 12, 2022 · 3 min

सर्वश्रेष्ठ वास्तविकता आ चुकी है। | दिन - 13

MP3
अब जो बातें हम कह चुके हैं उनमें मुख्य बात यह है कि हमारा ऐसा महायाजक है, जो स्वर्गों में महामहिमन् के सिंहासन के दाहिने विराजमान् है। वह उस पवित्र स्थान और सच्चे तम्बू का सेवक बना जिसे मनुष्य ने नहीं, परन्तु प्रभु ने खड़ा किया है। . . . वे केवल स्वर्गीय वस्तुओं के प्रतिरूप और छाया की सेवा उसी प्रकार किया करते हैं, जिस प्रकार मूसा को, जब वह तम्बू खड़ा करने पर था, परमेश्वर की ओर से चेतावनी मिली थी, “देख, जो प्रतिरूप तुझे पर्वत पर दिखाया गया था, उसी के अनुसार सब कुछ बनाना।” 
 इब्रानियों
हमने इसे पहले देखा है। परन्तु अभी और भी देखना रह गया है। क्रिसमस, छाया को वास्तविक वस्तुओं से प्रतिस्थापित करता है।
इब्रानियों
इतना ही नहीं, वह पृथ्वी के एक तम्बू में सेवा नहीं कर रहा है जिसका स्थान और लम्बाई-चौड़ाई सीमित होती है, जो पुराना हो जाता है, जिसमें कीड़े लग जाते हैं, जो भीग जाता है, जल जाता है और चोरी हो जाता है। नहीं, इब्रानियों
इब्रानियों
यीशु सीधे परमपिता परमेश्वर के साथ बर्ताव करता है। परमेश्वर के दाहिने हाथ पर उसका सम्माननीय स्थान है। उसे परमेश्वर द्वारा असीमित प्रेम और सम्मान प्राप्त है। वह सदा परमेश्वर के साथ है। यह वैसी वस्तु नहीं है जो वास्तविक होते हुए भी छाया मात्र है, जैसे कि पर्दे और कटोरे और मेज़ और दीवटें और याजकीय वस्त्र और रेशम के गुच्छे और भेड़-बकरियाँ और कबूतर। यह अन्तिम, सर्वश्रेष्ठ वास्तविकता है: परमेश्वर और उसका पुत्र हमारे अनन्त उद्धार के लिए प्रेम और पवित्रता में सहभागिता करते हैं।
सर्वश्रेष्ठ वास्तविकता यह है: परमेश्वरत्व के तीनों व्यक्तियों का आपसी सम्बन्ध, जहाँ वे एक-दूसरे के साथ इस विषय पर बर्ताव करते हैं कि कैसे उनकी महिमा और पवित्रता और प्रेम और न्याय और भलाई और सच्चाई, छुटकारा पाए हुए लोगों में प्रकट होगी।

This podcast uses Anchor (from Spotify) for stats, tracking, and dynamic audio. What this means Timestamps may be slightly off because ads are inserted dynamically. Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.