मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan
मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan
मार्ग सत्य जीवन
Dec 8, 2022 · 2 min

यीशु के प्रति दो प्रकार के विरोध | दिन - 9

MP3
जब राजा हेरोदेस ने यह सुना तो वह और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया।
मत्ती 2:3
यीशु ऐसे लोगों के लिए व्याकुलता का कारण है जो उसकी आराधना नहीं करना चाहते हैं, और जो लोग उसकी आराधना करते हैं उनके लिए यीशु के कारण विरोध उठ खड़ा होता है। सम्भवतः मत्ती के मन में यह बात मुख्य नहीं है, परन्तु जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है यह एक ऐसा आयाम है जिस से बचा भी नहीं जा सकता है।
इस कहानी में, दो प्रकार के लोग हैं जो यीशु की आराधना नहीं करना चाहते हैं।
पहले प्रकार के लोग वे हैं जो सामान्यतः यीशु के विषय में कुछ नहीं करते हैं। उनके जीवन में यीशु के महत्व का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यीशु के जीवन के आरम्भिक दिनों में इस समूह का प्रतिनिधित्व मुख्ययाजकों और शास्त्रियों द्वारा किया गया था। मत्ती
और ध्यान दें, मत्ती
दूसरे प्रकार के लोग जो यीशु की उपासना नहीं करना चाहते हैं, ये वे लोग हैं जो उससे अत्यन्त भयभीत हैं। इस कहानी में यह व्यक्ति हेरोदेस है। वह वास्तव में भयभीत है। इतना अधिक कि वह चाल चलता है और झूठ बोलता है और फिर केवल यीशु से छुटकारा पाने के लिए सामूहिक हत्या करता है।
इसलिए आज भी, ये दो प्रकार के विरोध ख्रीष्ट और उसके आराधकों के विरुद्ध आएँगे: उदासीनता और शत्रुता। मैं निश्चित रूप से आशा करता हूँ कि आप इन समूहों में से किसी एक में भी नहीं हैं।
और यदि आप एक ख्रीष्टीय हैं, तो क्रिसमस के अवसर पर इस बात पर विचार करने में समय व्यतीत करें कि—इस मसीहा की आराधना करने और उसके पीछे चलने का अर्थ क्या है—इसका मूल्य क्या है।

This podcast uses Anchor (from Spotify) for stats, tracking, and dynamic audio. What this means Timestamps may be slightly off because ads are inserted dynamically. Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.