NL Charcha
NL Charcha
Newslaundry.com
एनएल चर्चा 361: आकाश आनंद का बसपा से निष्कासन और डोनाल्ड ट्रंप की ‘लट्ठमार’ राजनीति
1 hour 46 minutes Posted Mar 8, 2025 at 10:50 am.
इंट्रो और जरूरी सूचना04:12 - सुर्खियां13:20 - बसपा के आंतरिक विवाद 57:01 - अमेरिका के साथ ट्रेड  01:32:42 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएप्रकाश के रे नेटफ्लिक्स सीरीज़ -ज़ीरो डेअमिताभ तिवारी नेटफ्लिक्स सीरीज़ -ज़ीरो डे नेटफ्लिक्स सीरीज़ - डब्बा कार्टलविकास जांगड़ा यूट्यूब वीडियो - ग्लोबल कैपिटलिज़्म: व्हाट ट्रंप 2.0 मीन्स नेटफ्लिक्स सीरीज़ -सर्वेंट ऑफ़ द पीपल बामसेफ क्या है ?शार्दूल कात्यायन  - नाटो एक्सपेंशन- व्हाट गोरबाचेव हर्डगेम - मॉन्स्टर हंटर वाइल्ड्स आज़ादी के बाद नेहरू का पहला इंटरव्यू अतुल चौरसिया किताब - द सीज़ ऑफ़ दिल्लीताब - विद एचएम 9th लैंसर्स ड्यूरिंग द इंडियन म्युटिनीट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोड्यूसर: आशीष आनंदएडिटिंग: बिलाल हसन Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
0:00
1:46:03
Download MP3
Show notes
इस हफ्ते अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई बहस और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती द्वारा भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित किए जाने को लेकर विस्तृत बातचीत हुई. इसके अलावा भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर अमेरिका की यात्रा पर, इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार देहरादून प्रशासन ने ग्यारह मदरसों को सील किया, मुंबई हाईकोर्ट द्वारा माधवी पुरी बुच पर एफआईआर दर्ज करने के एसीबी अदालत के आदेश पर रोक, महाराष्ट्र के उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजानिक वितरण मंत्री धनंजय मुंडे ने बीड ज़िले में एक सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में उनके क़रीबी का नाम आने के बाद दिया इस्तीफ़ा और मुरादाबाद में एक नाबालिग़ बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार आदि ख़बरें भी हफ्तेभर तक सुर्खियों में रहीइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश के रे और राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.मायावती द्वारा अपने भतीजे अकाश आनंद को पार्टी से निकाले जाने को लेकर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “क्या हो रहा है आकाश आनंद के साथ? आकाश के बारे में यह कहा जाता है कि मायावती बहुत कम लोगों को पसंद करती हैं और उन लोगों में जिसे सबसे ज़्यादा पसंद करती हैं वह आकाश आनंद हैं. तो क्या यह फैसला दोबारा पलटने की संभावना है?”इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए अमिताभ कहते हैं, “बसपा एक ऐसी पार्टी है, इसमें पारिवारिक उत्तराधिकारी का प्लान नहीं चलता है, कांशीराम ने अपने बाद किसी परिवार के सदस्य को चुनने के बजाए मायावती को चुना, वर्तमान में मायावती कह रही हैं कि वे अपना उत्तराधिकारी अभी घोषित नहीं करेंगी लेकिन कहीं न कहीं वे परिवार के ही सदस्यों को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बना रही हैं.”सुनिए पूरी चर्चा-टाइमकोड्स00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना04:12 - सुर्खियां13:20 - बसपा के आंतरिक विवाद 57:01 - अमेरिका के साथ ट्रेड  01:32:42 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएप्रकाश के रे नेटफ्लिक्स सीरीज़ -ज़ीरो डेअमिताभ तिवारी नेटफ्लिक्स सीरीज़ -ज़ीरो डे नेटफ्लिक्स सीरीज़ - डब्बा कार्टलविकास जांगड़ा यूट्यूब वीडियो - ग्लोबल कैपिटलिज़्म: व्हाट ट्रंप 2.0 मीन्स नेटफ्लिक्स सीरीज़ -सर्वेंट ऑफ़ द पीपल बामसेफ क्या है ?शार्दूल कात्यायन  - नाटो एक्सपेंशन- व्हाट गोरबाचेव हर्डगेम - मॉन्स्टर हंटर वाइल्ड्स आज़ादी के बाद नेहरू का पहला इंटरव्यू अतुल चौरसिया किताब - द सीज़ ऑफ़ दिल्लीताब - विद एचएम 9th लैंसर्स ड्यूरिंग द इंडियन म्युटिनीट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोड्यूसर: आशीष आनंदएडिटिंग: बिलाल हसन Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.