Show notes
इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का आमरण अनशन और आबकारी नीति मामले में गुरुवार रात ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना आदि रहे.इस हफ्ते चर्चा में न्यूज़क्लिक से वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह और वरिष्ठ पत्रकार राजेश जोशी शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किय. अतुल सवाल करते हैं, “ क्या ये सब आनन-फानन में सिर्फ इसलिए किया गया ताकि हैडलाइन मैनेज किया जा सके और सरकार के खिलाफ जितनी भी ख़बरें हैं, जो उसकी छवि को खराब करती हैं, उससे लोगों का का ध्यान बंट जाए?”इसके जवाब में राजेश जोशी कहते हैं, “हेडलाइन मैनेजमेंट कहें या मीडिया मैनेजमें, इसमें मोदी सरकार को महारत हासिल है. हालांकि, हर सरकार ऐसा करना चाहती है."सुनिए पूरी चर्चा-टाइम कोड्स00- 03:36 - इंट्रो और जरूरी सूचना03:37 - 23:09 - पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का आमरण अनशन23:10 - 33:01 - सुर्खियां33:02 - 1:24:00 - ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी1:24:01 - 1:30:36 - सब्सक्राइबर्स के मेल1:30:37 - 1:41:30 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएशार्दूल कात्यायनन्यूज़लॉन्ड्री पर श्वेता देसाई कीरिपोर्टटीवी सीरीज- द सिनरहरिशंकर परसाई का व्यंग्य विकास जांगड़नेटफ्लिक्स पर सीरीज- हाउस ऑफ कार्ड्सराजेश जोशीद रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट और इलेक्टोरल बॉन्ड पर सीरीजभाषा सिंहमोहम्मद आमिर खान की किताब- आतंकवादी का फ़र्ज़ी ठप्पसुधा भारद्वाज की किताब- फ्रॉम फांसी यार्डडॉक्यूमेंट्री- डेजा वू अतुल चौरसिया न्यूज़लॉन्ड्री पर इलेक्टोरल बॉन्ड कीसीरीजनेटफ्लिक्स पर सीरीज- करी एन्ड साइनाइड: द जॉली जोसफ केसट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरीप्रोड्यूसर: आशीष आनंदएडिटिंग: उमराव सिंह Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

