Show notes
इस हफ्ते चर्चा का मुख्य विषय हरियाणा के भिवानी में दो मुस्लिम युवकों की हत्या रही. इसके अलावा चर्चा में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी, गृहमंत्रालय द्वारा सीबीआई को मनीष सिसोदिया की जांच करने की अनुमति, शिंदे गुट को मिला शिवसेना नाम और चुनाव चिन्ह, नागालैंड और मेघालय में होने वाले चुनावों, जावेद अख्तर द्वारा आतंकवाद पर पाकिस्तान की आलोचना, भयंकर संकट में घिरी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, जोशीमठ में मौजूदा हालात और दिल्ली में मेयर चुनाव के बाद से चल रहे हंगामे आदि सुर्खियों का भी ज़िक्र हुआ.बतौर मेहमान इस चर्चा में पत्रकार व फैक्टचेकर विपुल कुमार, वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के सहसंपादक शार्दूल कात्यायन जुड़े. संचालन अतुल चौरसिया ने किया.सुनिए पूरी चर्चा.टाइम कोड 00:00:00 - 00:22:30 - इंट्रो हेडलाइंस व जरूरी सूचनाएं00:22:32 - 01:08:38 - नासिर जुनैद हत्याकांड01:08:38 - 01:17:53 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय,क्या देखा,पढ़ा,और सुना जाएशार्दूल कात्यायनगुलाम अली की ग़ज़ल - दिल में एक लहर सी उठी है अभीमार्कस ओरेलियस की किताब - द मेडिटेशंस हृदयेश जोशीजिम कार्बेट की किताब - माइ कुमाऊं विपुल कुमारभारतीय दण्ड संहिताभारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिताफिल्म - नाइटक्रॉलर अतुल चौरसियाएएनआई पर शार्दूल कात्यायन की रिपोर्टएएनआई पर ईयू - डिसइन्फोलैब की रिपोर्टट्रांसक्राइब - वंशज कुमार यादवप्रोड्यूसर - चंचल गुप्ताएडिटिंग - उमराव सिंह Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

