Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में पर्यावरण संकट, हीटवेव की स्थिति और लगातार बढ़ रहा तापमान हमारी बातचीत का मुख्य विषय रहा. इसके अलावा डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा, प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत की गिरी रैंकिंग, सीएए संबंधी अमित शाह का बयान, विधायक जिग्नेश मेवाणी को सज़ा, प्रशांत किशोर की सियासी पारी को लेकर जारी उहापोह, संभाजी भिड़े को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में क्लीन चिट और आरबीआई की ताज़ा रेपो रेट आदि विषयों पर चर्चा हुई.चर्चा में इस हफ्ते वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. साथ ही न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.टाइमकोड 00:00 - 04:20 - इंट्रो04:24 - 09:12 - हेडलाइंस09:12 - 12:05 - जरूरी सूचना12:05 - 53:36 - हीटवेव और पर्यावरण परिवर्तन53:36 - 01:14:16 - कोरोना से मौत के डब्ल्यूएचओ के आंकड़े01:14:20 - 01:31:50 - प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत की गिरती रैंकिंग01:31:50 - सलाह और सुझावपत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए:मेघनाद एसजलवायु परिवर्तन पर संसद वॉच का एपिसोडकिम रॉबिनसन की किताब - द मिनिस्ट्री फॉर द फ्यूचर आनंद वर्धनसूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता - वह तोड़ती पत्थर ह्रदयेश जोशीआज भी खरे हैं तालाब - अनुपम मिश्रा की किताबअतुल चौरसियासोपान जोशी की किताब - जल थल मलपर्यावरण से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री - डेडली डिजास्टर यूट्यूब चैनलइंडिया हीटवेव आर टेस्टिंग द लिमिट ऑफ ह्यूमन सर्वाइवल - लेख ***हर सप्ताह की सलाह और सुझावचर्चा लेटर *** Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

