Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट के खतरे, ममता बनर्जी की शिवसेना और एनसीपी नेताओं से मुलाकात, प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर वार, संसद में कृषि कानूनों की वापसी, सुधा भारद्वाज की ज़मानत को एएनआई की चुनौती, स्टैंड अप कमेडियन मुनव्वर फारूकी के बाद कुणाल कामरा के कार्यक्रम निरस्त होने की घटना पर विशेष तौर से चर्चा हुई.चर्चा में इस हफ्ते बतौर मेहमान पत्रकार और लेखक पीयूष बबेले शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और सह संपादक शार्दूल कात्यायन भी चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.टाइमकोड00:00 - इंट्रो1:36-2:12 - ज़रूरी सूचना 2:21- 8:20 - हेडलाइंस8:20- 27:55 - मीडिया का बदलता स्वरुप27:56- 1:03:06 - ममता बनर्जी की सक्रियता1:03:07 - 1:08:17 - ओमीक्रोन वायरस वेरिएंट1:08:18 - सलाह और सुझाव पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.मेघनाद एसओमीक्रोन वायरस पर रोहन बीर सिंह का न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित लेखसेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के जारी निर्माण पर अल्पना किशोर का लेख न्यूज़लॉन्ड्री का वीडियो शो संसद वाच शार्दूल कात्यायन'जिंदगी का सबसे बड़ा झटका': वैज्ञानिकों को ऐसे मिला ओमिक्रॉन - डीडब्लू हिंदी पर प्रकाशित लेख.कॉमेडिन्यस के कैंसिल होते शो पर रवीश कुमार का प्राइम टाइमपीयूष बबेले की किताब- नेहरू:मिथक और सत्य पीयूष बबेलेस्टीवन लेवीटस्काय का किताब - हाउ डेमोक्रेसी डाई अतुल चौरसियाकॉमेडिन्यस के कैंसिल होते शो पर रवीश कुमार का प्राइम टाइममनी माफिया डाक्यूमेंट्री सीरीज -डिस्कवरी प्लस Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

