Show notes
एनएल चर्चा के इस अंक में उत्तराखंड और केरल में आई भीषण बाढ़ और तबाही हमारी चर्चा के केंद्र में रहा. इसके अलावा फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अर्यान खान की जमानत याचिका, 100 करोड़ कोविड वैक्सीनेशन, पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें, फैब इंडिया और सिएट टायर्स के विज्ञापन पर विवाद और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा पर बातचीत हुई. इस बार चर्चा में बतौर मेहमान डाउन टू अर्थ के विशेष संवाददाता राजू सजवान, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और सह संपादक शार्दूल कात्यायन भी शामिल हुए. चर्चा का संचालन कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.टाइमकोड00-0:40 इंट्रो0:41-3:35 जरूरी सूचना3:50-12:22 हेडलाइंस12:23- 24:15 100 करोड़ कोरोना डोज24:16 - 51:35 उत्तराखंड बाढ़ और प्राकृतिक आपदा51:36 - 1:08:20 - बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा1:08:30 - सलाह और सुझाव पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.मेघनाद एसनोएडा फिल्म सिटी पर ऐना प्रियदर्शिनी की रिपोर्टकॉपी राइट लॉ पर आधारित इस सप्ताह का संसद वॉच शोएंडर्स गेम किताबराजू सजवानग्राउंड रिपोर्ट्स को पढ़ने के लिए न्यूज़लॉन्ड्री और न्यूजक्लिक जैसी वेबसाइट्स पर जाएं.शार्दूल कात्यायनएनएल टिप्पणी और टीवी न्यूजसेंस देखेंलखीमपुर खीरी हिंसा पर पढ़िए न्यूज़लॉन्ड्री द्वारा की गई ग्राउंड रिपोर्टअतुल चौरसियापर्यावरण के जुड़े मुद्दों और समस्याओं को समझने के लिए डाउन टू अर्थ को पढ़ेअमेजन प्राइम पर उपलब्ध फिल्म सरदार उधम सिंह Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

