Show notes
एनएल चर्चा के 180वें अंक में हमारी चर्चा मुख्य रूप से राज्यसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हुए असंसदीय आचरण के इर्दगिर्द केंद्रित रही. इसके अलावा राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं के ट्विटर अकांउट लॉक करने की घटना, ओबीसी संविधान संशोधन बिल, संसद में जारी हंगामा, ओलिंपिक की एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, जंतर-मंतर पर लगे मुसलमान विरोधी नारे हमारी चर्चा का विषय रहे. इस बार चर्चा में बतौर मेहमान पत्रकार और सीएसडीएस के प्रोफेसर अभय दुबे शामिल हुए. साथ में न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और स्तंभकार आनंद वर्धन ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.0:00- इंट्रो0:52-1:50- जरुरी सूचना 1:50- 8:00- हेडलाइन8:07-45:50 - संसद में विपक्ष के मुद्दे और सरकार की जिम्मेदारी 45:52- 1:06:00 - ओबीसी संशोधन बिल और जातिगत जनगणना 1:06:10- क्या पढ़ें क्या देखेंपत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.अभय दुबेआलोचनात्मक रवैया रखें. हर घटना को अपनी बुद्धि के आदार पर परखें. मेघनाद एसद आर्ट ऑफ कंजरिंग अल्टरनेट रियलिटीसेंट्रल विस्टा को लेकर नियो चैनल पर मौजूद एक्सप्लेनरजातिगत जनगणना पर न्यूज़लॉन्ड्री का एक्सप्लेनरआनंद वर्धनमाय कास्ट एण्ड आई - प्रताप भानु मेहता का लेखईएसपीएन पर जोनाथन गिवनी का खेलों को लेकर विश्लेषण अतुल चौरसियाअमेजन प्राइम पर मौजूद फिल्म - किल द मेसेंजरइंडियन एक्सप्रेस पर वीनेश फोगाट का लेखन्यूज़लॉन्ड्री के स्वतंत्रता दिवस ऑफ़र्स के लिए: https://bit.ly/NewslaundryIDayOffer Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.



