NL Charcha
NL Charcha
Newslaundry.com
एनएल चर्चा 163: कोरोना विस्फोट, आंकड़ों की हेराफेरी और गुजरात के हालात पर विशेष चर्चा
1 hour 4 minutes Posted Apr 17, 2021 at 8:57 am.
0:00
1:04:04
Download MP3
Show notes

एनएल चर्चा का 163वां अंक कोरोना वायरस के देश भर में बढ़ते मामलों पर केंद्रित रहा. लेकिन हमने इस बार गुजरात के हालात पर विशेष चर्चा की. गुजरात में कोरोना की बदइंतजामी की राष्ट्रीय मीडिया द्वारा अनदेखी को खासतौर पर चिन्हित करते हुए इस बार की चर्चा संपन्न हुई. इसके साथ सीबीएसई, राज्य बोर्ड समेत रद्द हुई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं, बढ़ते कोरोना मामलों और साधुओं की कोविड से हो रही मौत, कुंभ मेला और रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को भारत में मिली इजाजत जैसे कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.


इस बार चर्चा में मुंबई से स्क्रॉल डॉट इन की सीनियर रिपोर्टर आरिफा जौहरी, अहमदाबाद से द हिंदू के सीनियर असिस्टेंट एडिटर महेश लांगा और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.