Show notes
एनएल चर्चा के 123वें अंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेह दौरा, तमिलनाडु में पिता और बेटे की पुलिस हिरासत में हुई मौत, सीआरपीएफ एनकाउंटर के दौरान आतंकवादियों द्वारा मारे गए सिविलियन की वायरल होती तस्वीर, सीमा पर भारत और चीन के बीच जारी बातचीत, भारत द्वारा बैन किए गए 59 चीन ऐप्स, प्रसार भारती में स्थापित होने जा रही रिक्रूटमेंट बोर्ड और पीटीआई की रिपोर्टिंग पर प्रसार भारती द्वारा भेजे गए नोटिस समेत कई और विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई.
इस बार चर्चा में पॉलिसी रिसर्चर कांक्षी अग्रवाल, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़ल़ॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाथ एस शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

