Show notes
अभी जब हमारी वर्तमान शिक्षा नीति में परिवर्तन के लिए कुछ कदम उठाए जा रहे हैं,तो मैं समझती हूं, एक नए विषय का समावेश होना बहुत आवश्यक है जिसका नाम हो "सामाजिक न्याय एवं उत्तरदायित्व", जिससे आने वाले कुछ वर्षों में हमारे समाज का वातावरण कम से कम वर्तमान की तुलना में अच्छा हो सके। सिर्फ सामाजिक न्याय विभाग की स्थापना कर देने से यह स्कूलों में नैतिक शिक्षा की कहानियों को पढ़ा कर समाज में परिवर्तन संभव नहीं है। इसके लिए बचपन से ही बच्चों की विचार प्रक्रिया को सही दिशा देने की आवश्यकता है।

