Money Konnect
Money Konnect
Edelweiss Mutual Fund Podcast
Episode 5 - सोने के हिरण की कहानी - Investment lessons from Ramayan
9 minutes Posted Sep 4, 2020 at 11:30 am.
0:00
9:33
Download MP3
Show notes

इस रामायण की कथा में हम समझेंगे की हर चमकती चीज़ अच्छी नहीं होती।

इस एडलवाइस मनी कनेक्ट पॉडकास्ट में श्री राम हमें समझाएंगे की हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती है| इस कहानी से हम ऐसेट एलोकेशन स्ट्रेटजी का मूल्य सीखेंगे।

१) जंगल में आश्रम के पास जब माता सीता ने एक सुनहरे हिरन को देखा तब वह उसकी तरफ आकर्षित हो गयी। वह बस यह चाहती थी की किसी तरह वो सोने का हिरन उन्हें मिल जाये। 

२)  लेकिन वह हिरन असल में राक्षस मारीच था जो रावण की मदद कर रहा थ। माता सीता यह नहीं जानती थी। इस लिए उन्होंने श्री राम को हिरन लाने के लिए भेज दिया। 

३) जैसे ही श्री राम और उनके पीछे लक्ष्मण हिरन की खोज में गए, वैसे ही रावण ने आकर माता सीता का अपहरण कर लिया। यदि माता सीता उस सुनहरे हिरन की तरफ आकर्षित नहीं होती तो मुमकिन है की उनका अपहरण नहीं होता। 

४) हमारी इंवेस्टमेंट्स भी कुछ इस ही तरह होती हैं। कुछ इंवेस्टमेंट्स अधिक रिटर्न्स का वादा कर के हमें अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। लेकिन, हमें सारे इंवेस्टमेंट्स सोच समझ कर अपनी ऐसेट एलोकेशन स्ट्रेटजी के अनुसार करने चाहिए। 

५) हर चीज़ जो चमकती है वो सोना नहीं होती है।

यह कहानी और इस ही तरह की और रामायण की कहानिया आप एडलवाइस म्यूच्यूअल फण्ड के मनी कनेक्ट पॉडकास्ट पर सुन सकते हैं। यह पॉडकास्ट एडलवाइस म्यूच्यूअल फण्ड के वेबसाइट, स्पॉटीफाई, और गूगल पॉडकास्ट पर उपलब्ध है। हमें आशा है की यह पॉडकास्ट आपको दिलचस्प लगा।