AzadVaani
AzadVaani
the AzadVaani Podcast
chaand sitaare phool parinde
1 minutes Posted Nov 4, 2023 at 6:44 am.
0:00
1:22
Download MP3
Show notes

चाँद सितारे फूल परिंदे शाम सवेरा एक तरफ़

सारी दुनिया उसका चर्बा उसका चेहरा एक‌ तरफ़


वो लड़कर भी सो जाए तो उसका माथा चूमूँ मैं

उससे मुहब्बत एक तरफ़ है उससे झगड़ा एक तरफ़


जिस शय पर वो उँगली रख दे उसको वो दिलवानी है

उसकी ख़ुशियाँ सब से अव्वल सस्ता महँगा एक तरफ़


ज़ख़्मों पर मरहम लगवाओ लेकिन उसके हाथों से

चारासाज़ी एक तरफ़ है उसका छूना एक तरफ़


सारी दुनिया जो भी बोले सब कुछ शोर शराबा है

सब का कहना एक तरफ़ है उसका कहना एक तरफ़


उसने सारी दुनिया माँगी मैंने उसको माँगा है

उसके सपने एक तरफ़ है मेरा सपना एक तरफ़ !!