Show notes
वो दुबला पतला सा आदमी उन लुटेरों का बखूबी नेतृत्व कर रहा था। बार बार सबको समझा रहा था कि लूट भी प्यार से करो। सब कुछ ठीक चल रहा था पर न जाने क्या हुआ कि उस कुत्ते ने अचानक से हमला कर दिया और सब लुटेरे भाग गए पर दुबला पतला आदमी अभी भी वही खड़ा था ।



