
Mumbai Indians में पहले वाली बात क्यों नहीं रही?: IPL की टें टें, S5E20
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को एक रोमांचक मैच में नौ रनों से हरा दिया, लेकिन इस हार में पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा ख़ूब चमके. आशुतोष ने अपनी आक्रामक बैटिंग से मुंबई के मुंह से जीत का निवाला लगभग छीन ही लिया था. तो इस मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, पंजाब की टीम इस आईपीएल की सबसे बड़ी एंटरटेनर क्यों है और किन दो वजहों से मुंबई इंडियंस में वो धार नहीं दिखती? साथ ही आज के Lucknow Supergiants (LSG) और Chennai SuperKings (CSK) के बीच लखनऊ में किस टीम का पलड़ा भारी है? क्या लखनऊ की टीम जीत के रास्ते पर लौटेगी और चेन्नई को हराकर उन्हें क्या मिल सकता है, सुनिए 'IPL की टें टें' के इस एपिसोड में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ.
साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
This podcast uses Podtrac for stats and Spreaker for stats. What this means Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.
