India News - हिन्दी
India News - हिन्दी
Editorji Podcast
MP Election 2023: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्षी गठबंधन को बताया सांप और नेवले का साथ
45 seconds Posted Oct 3, 2023 at 7:50 am.
0:00
0:45
Download MP3
Show notes
MP Election 2023: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने विपक्षी गठबंधन को 'सांप और नेवले का साथ' बताया है. सूर्या मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंच थे. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के लोग खुलेआम सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं. तेजस्वी सूर्या ने पत्रकारों से कहा कि "गठबंधन सांप और नेवले के एक साथ आने जैसा है. 'INDIA' गठबंधन से पहले ये लोग गुप्त रूप से हिंदू विरोधी राजनीति करते थे. ये लोग धर्मनिरपेक्षता का बुर्का पहनकर हिंदू विरोधी और भारत विरोधी राजनीति करते थे. लेकिन आज वे खुलेआम सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं.'' तेजस्वी सूर्या का बड़ा आरोप बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने आगे दावा किया कि DMK का कहना है कि 'INDIA' गठबंधन सनातन धर्म को खत्म करने के लिए बनाया गया है. गठबंधन के अन्य सहयोगी हिंदू समुदाय को जाति के आधार पर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. भारत के बाहर डॉ. बी आर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण कहां होगा? 'Statue Of Equality' है नाम