India News - हिन्दी
India News - हिन्दी
Editorji Podcast
भारत के बाहर डॉ. बी आर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण कहां होगा? Statue Of Equality है नाम
30 seconds Posted Oct 3, 2023 at 7:50 am.
0:00
0:30
Download MP3
Show notes
Statue of Equality: भारत के बाहर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर (BR Ambedkar) की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण 14 अक्टूबर को अमेरिका के मैरीलैंड में किया जाएगा. 19 फुट की प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी' नाम दिया गया है. इसे प्रसिद्ध कलाकार राम सुतार ने बनाया है. राम सुतार को गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के निर्माण के लिए भी जाना जाता है. भारतीय संविधान के निर्माता कहे जाने वाले बी आर अंबेडकर की प्रतिमा अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (एआईसी) के एक हिस्से के रूप में स्थापित की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एआईसी का निर्माण मैरीलैंड के एकोकीक शहर में 13 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है. एआईसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह भारत के बाहर बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा है. इसे अंबेडकर स्मारक के एक हिस्से के रूप में स्थापित किया गया है." उन्होंने आगे कहा कि ''इस कार्यक्रम में अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी आंदोलन के प्रतिनिधियों और उनके अनुयायियों के शामिल होने की उम्मीद है.'' अंबेडकर के संदेशों और शिक्षाओं का प्रसार करेगा स्मारक एआईसी के मुताबिक, बाबा साहेब अंबेडकर का यह स्मारक उनके संदेशों और शिक्षाओं का प्रसार करेगा. यह समानता और मानवाधिकारों का प्रतीक भी प्रदर्शित करेगा.