India News - हिन्दी
India News - हिन्दी
Editorji Podcast
India-Canada Row : खालिस्तानी मुद्दे पर भारत की सख्ती, कनाडा से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा
41 seconds Posted Oct 3, 2023 at 6:50 am.
0:00
0:41
Download MP3
Show notes
India-Canada Row : खालिस्तानी मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच विवाद गहराता जा रहा है. भारत ने कनाडाई अधिकारियों से कहा है कि वे 10 अक्टूबर तक अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लें, नहीं तो उनकी राजनयिक छूट वापस ले ली जाएगी. हालांकि भारत सरकार ने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि भारत में अभी कनाडा के 62 राजनयिक काम कर रहे हैं. भारत और कनाडा के आपसी रिश्ते जून 2023 से ही खराब चल रहे हैं. जब कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इसका आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगाया. हालांकि भारत सरकार ने आरोपों को निराधार बता दिया. वहीं से दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए. इसे भी पढ़ें - Elon Musk Accuses Trudeau: 'कुचल रहे हैं बोलने की आजादी', अब जस्टिन ट्रूडो पर बरसे एलन मस्क इसके बाद कनाडा ने भारत के एक राजनयिक को निष्कासित किया तो भारत ने भी जवाब में कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया. बाद में भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं भी निलंबित कर दीं. भारत सरकार ने निज्जर की हत्या में कथित संलिप्तता पर कनाडा से सबूत की मांग की, लेकिन अभी तक कनाडा की तरफ से कोई सबूत नहीं दिया गया है.