India News - हिन्दी
India News - हिन्दी
Editorji Podcast
Shimla-Kalka Track : शिमला-कालका रेल लाइन पर फिर से दौड़ी ट्रेनें, पुल टूटने से तीन महीने से बंद थी सेवा
39 seconds Posted Oct 3, 2023 at 5:50 am.
0:00
0:39
Download MP3
Show notes
Shimla-Kalka Track: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए खुशखबरी है. शिमला-कालका रेलवे हैरिटेज ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही शुरू कर दी गई है. रविवार को रेलवे ने इंजन का सफल ट्रायल किया. सोमवार को शिमला से खाली ट्रेन कालका गई और यात्रियों को लेकर लौटी. मंगलवार यानी 3 अक्टूबर से ट्रेन की नियमित आवाजाही शुरू कर दी गई है. बता दें कि भारी बारिश की वजह से शिमला-कालका रेलवे हैरिटेज ट्रैक पर शिमला के लिए 6 जुलाई से ही ट्रेन की आवाजाही बंद थी. 14 अगस्त की सुबह यहां समरहिल के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. इसी हादसे में शिमला के शइव बावड़ी में लैंड स्लाइड में 20 लोगों की जान चली गई थी. इसे भी पढ़ें- Maharashtra: 'ये भाजपा सरकार है, यहां गरीबों की जान की कीमत नहीं...', 24 लोगों की मौत पर बोले राहुल गांधी इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से यहां ट्रेन की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. रेलवे ने युद्ध स्तर पर इसकी मरम्मत का काम किया और करीब तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद यहां सीसी ग्रिप के जरिए पुल तैयार कर दिया गया है.