Show notes
मित्रों 1950 के दशक में यह स्पष्ट हो गया था, कि पश्चिम – जर्मनी (Western Germany) रहने के लिए पूर्वी – जर्मनी से बेहतर जगह थी। विशेष रूप से राजनीतिक अधिकार, जिनकी पूर्वी जर्मनी (Eastern Germany) में कमी थी, बहुत से लोगों को पश्चिम जर्मनी की ओर खींच ले गए। हर साल के साथ स्थिति बदतर होती गई। पूर्वी जर्मनी की सरकार चिंतित थी, क्योंकि युवा, शिक्षित और कुशल लोग राष्ट्र को छोड़ रहे थे। 1960 में पहले ही 10 लाख से अधिक लोग जा चुके थे और हर बीतते दिन के साथ संख्या बढ़ रही थी।

