Entertainment News - हिन्दी
Entertainment News - हिन्दी
Editorji Podcast
20 Years Of Baghban : फिल्म करने को तैयार नहीं थी Hema Malini, नहीं बनना चाहती थी चार बच्चों की बूढ़ी मां
1 minutes Posted Oct 3, 2023 at 10:01 am.
0:00
1:00
Download MP3
Show notes
हेमा मालिनी (Hema Malini) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म 'बागबान' (Baghban) को आज 20 साल हो गए है. रवि चोपड़ा (Ravi Chopra) के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 अक्टूबर साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमन वर्मा (Aman Verma), रिमी सेन (Rimi Sen), परेश रावल (Paresh Rawal) और सलमान खान (Salman Khan) समेत दिग्गज कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी में दिखाया गया है की कैसे युवा बच्चें अपने उस उम्र में अपने बूढ़े माता-पिता को छोड़ देते हैं जब उन्हें एक साथ सेवा और ख्याल की जरूरत होती है. अब 20 साल के बाद इस फिल्म को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स की टीम ने हेमा को कुछ बीते यादगार पलों के लिए संपर्क किया. हेमा का कहना है कि, 'ऐसा लगता है हम अभी शूट करके आए हैं. लेकिन वह इस रोल के लिए हां कहने को लेकर आश्वस्त नहीं थीं.' हेमा ने कहा, 'उस समय मैं कोई फिल्म नहीं कर रही थी और मेरे पास रवि चोपड़ा आए बागबान का ऑफर लेकर। मैं इस रोल के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि मुझे चार बेटों की मां की भूमिका निभानी थी. जो मुझे काफी अजीब लग रहा था और मैं इसके लिए तैयार नहीं थी.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कभी किसी फिल्म में ऐसी मां का रोल नहीं किया,फिर मेरी मां ने कहा 'अगर अमिताभ बच्चन कर रहे हैं तो तुम भी कर सकती हो.' सिर्फ इतना ही नहीं रवि चोपड़ा ने हेमा को विश्वास दिलाया था कि वह उन्हें किसी सफेद बालों वाली बूढ़ी औरत की तरह नहीं दिखाएंगे. बच्चन जी का खुशमिजाज स्वभाव फिल्म मेकिंग के दौरान, एक चीज जो हेमा के लिए सबसे खास थी, वह थी बच्चन जी का खुशमिजाज स्वभाव। हालांकि दोनों 'शोले' और 'सत्ते पे सत्ता' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने सेट के माहौल को याद करते हुए बताया, 'सबने खुशी-खुशी काम किया इस फिल्म में जब अमित जी सेट में एंट्री करते थे, तो वह इतनी रोशनी लाते थे कि सभी स्टाफ चमक उठते थे और कहते थे, 'अरे अमित जी आ गए', उनको लगता था अब कोई मज़ाक करेगा. वह बहुत खुशमिजाज़, मौज-मस्ती करने वाले हुआ करते थे. मुझे नहीं लगता कि वह अब वह वैसे हैं, पता नहीं, आज कल थोड़ा सीरियस हो गए हैं. ये भी देखें : Varun Dhawan अपनी पत्नी Natasha के साथ डिनर डेट पर हुए स्पॉट, दोनों के लुक ने जीत फैंस का दिल