Entertainment News - हिन्दी
Entertainment News - हिन्दी
Editorji Podcast
Sanjay Dutt ने Munna Bhai 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, क्या फिल्म की शूटिंग होगी शुरु?
31 seconds Posted Oct 3, 2023 at 9:01 am.
0:00
0:31
Download MP3
Show notes
एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) जल्द ही विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' में नजर आने वाले हैं. हाल में ही एक्टर ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'मुन्ना भाई 3' (Munna Bhai 3) को लेकर हिंट दिया है, साथ ही विधु विनोद चोपड़ा की तारीफ भी की है. संजय दत्त ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'फिल्म बहुत अच्छी लग रही है सर जी, प्रार्थना करता हूं कि यह विनर हो, शुभकामनाएं, अब मुन्ना भाई का इंतजार है.' बता दें कि 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने ही किया था. हाल ही में, संजय दत्त, अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी को एक सेट पर एक साथ देखे जाने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए. उनके एक साथ मिलने से 'मुन्ना भाई 3' को लेकर अटकलें सामने आने लगी है. हालांकि, बाद में यह कहा गया कि यह एक विज्ञापन के शूटिंग के लिए था. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय और अरशद ने एक अस्पताल के लिए ऐड शूट किया था. कोई फिल्म नहीं बन रही है. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 'मुन्ना भाई 3' शायद कभी नहीं बनेगी. एक सूत्र ने ये भी बताया कि, 'राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा के बीच मतभेद के कारण अब तीसरी फिल्म बनने की संभावना बहुत कम है. दोनों को अलग हुए कई साल हो गए हैं.' 'मुन्ना भाई चले अमेरिका' नाम से एक फिल्म आई थी, लेकिन वह जल्द ही बिना किसी कारण के बंद हो गई. स्क्रिप्ट फाइनल हो गई थी और प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. ये भी देखिए: 'Fukrey 3' की सफलता के बाद बप्पा को धन्यवाद कहने Richa Chaddha पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर