Entertainment News - हिन्दी
Entertainment News - हिन्दी
Editorji Podcast
Fukrey 3 की सफलता के बाद बप्पा को धन्यवाद कहने Richa Chaddha पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर
42 seconds Posted Oct 3, 2023 at 8:51 am.
0:00
0:42
Download MP3
Show notes
फिल्म 'फुकरे' की सीक्वल ने वीकेंड पर अच्छी कमाई कर ली है. इस फिल्म के जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) इस सफलता के बाद मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंची है. सफेद रंग के सलवार सूट में ऋचा सुंदर दिख रही थी. ऋचा ने मंदिर में दर्शन करने के बाद लोगों को प्रसाद बांटा. वहीं ऋचा को देख कर खुश हुए फैंस से ऋचा ने मुलाकात की और सेल्फी भी खिंचवाई. वहीं मीडिया से बात करते हुए ऋचा ने कहा कि फिल्म को शुरु करने से पहले और बाद में भगवान गणेश की पूजा की जाती है क्योकि वह विघ्न हर्ता है. फिल्म की सफलता के लिए हम चीम के 6..7 लोग बप्पा के दर्शन करके धन्यवाद कहने आई हूं. ऋचा चड्ढा 'फुकरे' के बाकी 2 सीक्वल में भी नजर आ चुकी है. इस फिल्म में भी लोगों ने उनके किरदार भोली पंजाबन को पसंद किया. ऋचा चड्ढा- वरुण शर्मा पंकज त्रिपाठी और पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म फुकरे-3 बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है. 5 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अपनी सोमवार की कमाई के बाद तो ये शाह रुख खान की जवान के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है. ये भी देखें: 'Lahore, 1947': Aamir Khan अपने अगले प्रोजेक्ट में Sunny Deol संग मचाएंगे धमाल, पहली बार आए साथ