Show notes
आज का विषय ना तो संजीदा है और ना ही हल्का फुल्का। मुझे इस विषय पर कई बार प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए मैंने सोचा क्यों ना आज आपसे उन प्रश्नो के उत्तर देते हुए आपसे बात की जाए। आज मैं आपसे बात करने वाली हूँ पॉड्कैस्ट की। तो आज पॉड्कैस्ट पर पॉड्कैस्ट की बात होने वाली है।
अक्सर मुझे मेरे दोस्त पॉड्कैस्ट से जुड़े प्रश्न पूछते हैं – जैसे पॉड्कैस्ट शुरू करने के लिए किन बातों का ध्यान चाहिए, content कैसे तैयार किया जाए, एक episode कितना लम्बा होना चाहिए, या कौन कौन से equipments होना ज़रूरी है, ख़ुद को motivated और organized कैसे रखा जाए। तो चलिए शुरू करते हैं आजका एपिसोड।
You can follow me at:
Facebook: MothersGurukul
Twitter: alpana_deo
Instagram: alpanabapat
Blog: Mothers Gurukul
Email: [email protected]


