Bait Ul Ghazal - Urdu & Hindi Poetry
Bait Ul Ghazal - Urdu & Hindi Poetry
Bait Ul Ghazal
S03E04 Kaif Bhopali - Dagh Duniya Ne Diye, Zakhm Zamane Se Mile
5 minutes Posted Jan 7, 2024 at 2:47 pm.
0:00
5:47
Download MP3
Show notes

S03E04 Kaif Bhopali - Dagh Duniya Ne Diye, Zakhm Zamane Se Mile


Nida Fazli

रात के बा'द, नए दिन की सहर आएगी

दिन नहीं बदलेगा, तारीख़ बदल जाएगी


हँसते हँसते, कभी थक जाओ, तो छुप के रो लो

ये हँसी भीग के, कुछ और चमक जाएगी


जगमगाती हुई सड़कों पे, अकेले न फिरो

शाम आएगी, किसी मोड़ पे डस जाएगी


और कुछ देर यूँही, जंग, सियासत, मज़हब

और थक जाओ, अभी नींद कहाँ आएगी


मेरी ग़ुर्बत को, शराफ़त का अभी नाम न दे

वक़्त बदला, तो तिरी राय बदल जाएगी


वक़्त नदियों को उछाले, कि उड़ाए पर्बत

उम्र का काम गुज़रना है, गुज़र जाएगी


______________________________________


Aaj ke liye agli ghazal


कैफ़ भोपाली


दाग़ दुनिया ने दिए, ज़ख़्म ज़माने से मिले

हम को तोहफ़े ये, तुम्हें दोस्त बनाने से मिले


हम तरसते ही, तरसते ही, तरसते ही रहे

वो फ़लाने से, फ़लाने से, फ़लाने से मिले


ख़ुद से मिल जाते तो, चाहत का भरम रह जाता

क्या मिले आप, जो लोगों के मिलाने से मिले


माँ की आग़ोश में कल, मौत की आग़ोश में आज

हम को दुनिया में, ये दो वक़्त सुहाने से मिले


कभी लिखवाने गए ख़त, कभी पढ़वाने गए

हम हसीनों से, इसी हीले, बहाने से मिले


इक नया ज़ख़्म मिला, एक नई उम्र मिली

जब किसी शहर में, कुछ यार पुराने से मिले


एक हम ही नहीं फिरते हैं, लिए क़िस्सा-ए-ग़म

उन के ख़ामोश लबों पर भी, फ़साने से मिले


कैसे मानें, कि उन्हें भूल गया तू ऐ 'कैफ़'

उन के ख़त आज हमें, तेरे सिरहाने से मिले


______________________________________

This podcast is dedicated to some of the great Urdu & Hindi poets from across the globe. I am just trying to keep their work alive through my efforts of spreading their beautiful creations of all times.


You can reach me on our other social media handles.

YouTube: https://www.youtube.com/@baitulghazalpodcast

Instagram: https://www.instagram.com/bait_ul_ghazal_/

Faceboook: https://www.facebook.com/baitulghazal

To find me on all podcast platforms, follow the links here:

Apple Podcast: https://podcasts.apple.com/in/podcast/bait-ul-ghazal-urdu-hindi-poetry/id1620009794

Amazon Music: https://music.amazon.in/podcasts/02dd79fd-dd43-4f3a-87a5-3a5e1eb57d88/bait-ul-ghazal?ref=dm_sh_AO0QUvYWu4qP1l1AWNCDxvims

Spotify: https://open.spotify.com/show/5Yi10EUvZIoJqkxBVXVlc6

Google Podcast: https://podcasts.google.com/feed/aHR0cHM6Ly9hbmNob3IuZm0vcy85MTI1MzQ4OC9wb2RjYXN0L3Jzcw

JioSaavn: https://www.saavn.com/s/show/bait-ul-ghazal/1/5,pS2oZETPM_

TuneIn Radio: http://tun.in/pljsv

Urdu Shayari l Hindi Shayari l Poets l Poetry