
व्यापारी का बेटा | भगवान शिव की कहानियां
व्यापारी का बेटा | भगवान शिव की कहानियांएक धनी व्यापारी था। उसके मन में एक बेटे की चाहत थी। उसने शिव की पूजा की। शिव जी ने उसे पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया लेकिन यह भी कहा कि वह पुत्र केवल 12 वर्ष तक ही जीवित रह पाएगा। व्यापारी ने और अधिक लगन से पूजा पाठ शुरू कर दिया। जब उसका बेटा 11 वर्ष का हुआ तो उसने उसे धर्म की पढ़ाई के लिए काशी भेज दिया। रास्ते में लड़का राजधानी में रुका।वहां राजकुमारी का विवाह हो रहा था दूल्हा काना था लेकिन उसका पिता यह बात छुपाना चाहता था। उसने व्यापारी के बेटे से दूल्हे की जगह बैठ जाने को कहा। विवाह के बाद व्यापारी के बेटे ने एक कपड़े पर सारी सच्चाई लिख दी और उसे राजकुमारी को दे दिया। इसके बाद वह काशी चला गया।जब राजकुमारी ने कपड़े पर लिखा संदेश पढ़ा तो उसने काने ने दूल्हे को अपना पति मानने से इनकार कर दिया। व्यापारी के बेटे की प्रतीक्षा करने लगी। जब व्यापारी के बेटे की आयु 12 वर्ष की हो गई तो उसकी मौत हो गई। व्यापारी के पूजा पाठ और भक्ति से शिव जी प्रसन्न हो गए। उन्होंने उसको फिर से जीवित कर दिया। व्यापारी का बेटा राजकुमारी को पत्नी के रूप में लेकर घर आ गया।
This podcast uses Anchor (from Spotify) for stats, tracking, and dynamic audio. What this means Episodes play from the podcast's own servers, unmodified. Not affiliated with Podbay.
