Show notes
ग्राम पंचायत लौमर की रहिवासी श्रीमती शाहजहां खातून के पति ने उसे नवंबर 2019 में मोबाइल में कॉल करके 3 तलाक दे दिया उसका कसूर सिर्फ ये था कि उसके बड़े भाई ने ग्राम प्रधान द्वार किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए बीडीओ डीडीओ एसडीएम डीएम और सीएम तक को शिकायत किया शुरुवात में उसकी शिकायत पर कार्रवाई भी हुई जब प्रधान ने सोचा कि वो अब फंस जाएगा तो उसने शिकायत करता को 3 लाख रू रिश्वत देने की कोशिश की जब इस पर शिकायत करता नहीं माना तो प्रधान ने शिकायत करता की बहनोई से कहा कि अपने साले को दबाव डालो की वो अपनी शिकायत वापस ले ले बहनोई के दबाव डालने पर जब शिकायत करता नहीं माना तो शिकायत करता को 5 लाख रु देकर शिकायत करता की बहन की तलाक दिलवा दिया आज वो महिला चिल्ला थाना और पैलानी थाना के बीच ठोकरें खा रही है उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है चिल्ला थाने के थानाध्यक्ष महोदय कहते हैं की आपकी एफआईआर पैलानी पोलीस चौकी में होगी और पैलानी पुलिस चौकी के थानाध्यक्ष महोदय कहते हैं की आपकी एफआईआर चिल्ला थाने में दर्ज होगी।

