Show notes
श्री कृष्णचेतनावतार देवी मां की भागवत शक्ति चालित लेखनी के माध्यम से लिपि रूप में भगवान ने असंख्य पृष्ठों में अपना दिव्य संदेश प्रदान किया है जिसके 400 से भी अधिक वाणी खंड प्रकाशित किए जा चुके हैं। जिन्हें पढ़कर देश विदेश में रहने वाले हजारों भक्त लाभान्वित हो रहे हैं। इन्हीं वाणी खंडों की एक श्रंखला है जीवन कैसे जिए? जिसमें भगवान ने प्रत्येक माह के प्रत्येक दिवस के लिए एक दिव्य संदेश प्रदान किया है।


