Show notes
स्पेशल सीरीज़ ‘क़िस्सागोई’ में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे. ये कहानियां आप तक पहुंचाएंगे ‘क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा’ किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा सुनिए राजा टिकैतराय का. जो अवध की मशहूर शख़्सियत थे. हिन्दू मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए मशहूर थे. साथ ही मशहूर थे अपनी दानशीलता के लिए. अवध के नवाब आसफ़ुद्दौला के प्रधानमंत्री थे. एक दफ़ा उनके सामने फैसले के लिए एक ज़मीन सम्बन्धी विवाद आया. लेकिन मामले में हुआ क्या? ख़ुद सुनिए.



